भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रमुख घराने
ग्वालियर
आगरा
किराना
पटियाला
जयपुर-अत्रौली
इंदौर
बनारस
ग्वालियर घराना
परिचय: ग्वालियर घराना ख्याल गायकी का सबसे प्राचीन एवं मूल घराना माना जाता है।
विशेषताएँ:
• ध्रुपद अंग का प्रभाव
• खुली एवं स्पष्ट आवाज़
• सपाट एवं दानेदार तानें
• बोल-तान में लयकारी
गायकी शैली:
राग की प्रस्तुति सरल, स्पष्ट एवं व्यवस्थित होती है। आलाप सीधा और तानों में स्पष्टता होती है।
प्रमुख कलाकार:
हद्दू खाँ, हस्सू खाँ, विष्णु दिगंबर पलुस्कर, कुमार गंधर्व
आगरा घराना
परिचय: आगरा घराना ध्रुपद परंपरा से विकसित हुआ है।
विशेषताएँ:
• नोम-तोम आलाप
• दमदार गमक
• खड़ी तानें
• बोल-बाँट
गायकी शैली:
बंदिश से पूर्व आलाप, तत्पश्चात बोलों के माध्यम से विस्तार।
प्रमुख कलाकार:
फैयाज़ खाँ, विलायत हुसैन खाँ